वृद्धावस्था में स्वाभाविक स्वस्थ्य समस्याएँ

प्रश्न– मेरे पति की उम्र 72 साल है। गठियाँ के कारण चलने-फिरने में दिक्कत है। हाई ब्लड प्रेशर की दवा बहुत दिनों से ले रहे हैं। और कोई विशेष बीमारी नहीं है। लेकिन कुछ दिनों से वे हाथ-पैरों में कमजोरी की शिकायत कर रहें हैं। नींद भी बहुत आती हैं उन्हें। दिन भर बैठे-बैठे ऊँघते रहते हैं। बात-बात कर गुस्सा करने लगे हैं। जाँच में सबकुछ ठीक है। खाना-पीना भी ठीक है। क्या ये कोई बीमारी है या बुढ़ापे का सामान्य लक्षण हैं? (विनीता देवी, पटना)
उत्तर- अचानक से हाथ-पैरों में कमजोरी तंत्रिका संबंधी समस्याओं के कारण हो सकती है। अगर असामान्य रूप से अधिक नींद आती है, तो इसका एक कारण यह हो सकता है कि मस्तिष्क को उचित मात्र में रक्त नहीं पहुँच पा रहा हो। कई बार हाई ब्लड प्रेशर की दवा एक लंबे समय तक लेने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है। इससे भी मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव पड़ सकता है। व्यवहार में बदलाव और कभी-कभी तो दौरे जैसी स्थिति भी बन जाती है। इसलिए उन्हें जल्दी किसी अच्छे न्यूरोलोजिस्ट से दिखाईये। क्लीनिकल टेस्ट के बाद ही वास्तविक बीमारी पहचाना जा सकता है। (डॉ नीरज झा)

यह भी पढ़ें  सेहतमंद होने का अर्थ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top