नदियों की संस्कृति अच्छी है

नदियों की संस्कृति अच्छी है।
वह बहती है दो किनारों को साथ लेकर

वो हमारे लिए तैयार करती जाती है
संसार की अनगिनत परिभाषा

बादल और बारिश की परिभाषा
जंगल की परिभाषा
खेतों में बिजूका की परिभाषा
पहाड़ के शीर्ष पर बैठे हुए पक्षियों की परिभाषा
और उसके घोसलों में मासूम के जागने की परिभाषा

मौसम अनुवादक होता है
नदियों की भाषाओं का

हम भी नदी हो सकते हैं
सभ्यताओं के विकास में
संस्कृति की महीन चादर ओढ़े
मौसम के रुख को बदलने के लिए।
****

यह भी पढ़ें  सुदामा देवी का अमर प्रेम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top