मार्च, 2025

सेवा निवृत्त अध्यापिका
पढ़ने की आवश्यकता पहले थी, अभी है और आगे भी सदा रहेगी – चाहे डिजिटल युग हो या न हो!!
पढ़ने से अज्ञान का अंधकार दूर होता है। अनपढ़ रहने से कोई भी व्यक्ति को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। डिजिटल युग में पढ़ने के लिए नये-नये उपकरण मिलते है जिस की सहायता से अच्छी तरह पढाई की जाती है।
पर उपयोग से पहले इन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग सिखना चाहिए। हम क्या गलतियां कर सकते हैं जिसके कारण उपकरण खराब हो जाते है उसके बारे में भी ठीक से पढ़ाई करनी चाहिए। यदि कोई गलती हो जायें तो क्या कर सकते हैं, उसे कैसे सुधार सकते हैं उसके बारे में भी पर्याप्त मात्रा में पढ़ाई करके ज्ञान प्राप्त कर लेना चाहिए।
बार बार कहती हूँ कि इस डिजिटल युग में पढ़ाई आवश्यक है पर सावधानी की भी आवश्यकता है क्योंकि अब इंटरनेट के कारण वास्तव में कोई भी किसी ओट में नहीं है, कभी भी किसी का शिकार हो सकता है। “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।”
****
