सितंबर, 2022

दिल्ली
साथियों ‘माँ भारती श्रृंगार दिवस’ ‘धर्म सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि.’ की एक महत्वकांक्षी योजना है जिसका शुभारंभ 17 सितंबर 2021 को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर तीस हजारी न्यायालय, दिल्ली से शुरू की गई। इसी दिन सौभाग्यवश मेरी पुत्री कीर्ति अग्रवाल का भी जन्म दिवस होता है। इस योजना के माध्यम से संस्थान का मकसद है कि प्रत्येक व्यक्ति अपना जन्म दिवस माँ भारती श्रृंगार दिवस के रुप में मनाए और उस दिन एक पौधा लगाएँ। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन काल में कम-से-कम 5 पौधे लगाने की प्रति
ज्ञा ले।
देश की अनेक समस्याओ का अकेला समाधान वृक्षारोपण है। इसमें पर्यावरण, रोजगार, वाटर हार्वेस्टिंग, ईंधन, वर्षा, वन्यजीवों की खत्म होती प्रजातियाँ, दूषित जल, घरों से उत्पन्न होने वाला कचरा, भुखमरी, बीमारियों से बचाव इत्यादि समस्याओं को कम करने की क्षमता है।
धर्म सेवा संस्थान की सोच है कि किसी भी महत्वपूर्ण विषय को दिवस बनाकर उसके महत्व को कम कर दिया जाता है जैसे हिंदी दिवस, शिक्षक दिवस आदि। संस्थान की योजना है कि माँ भारती श्रृंगार दिवस केवल एक दिन ना होकर वर्ष के 365 दिन चलने वाली निरंतर प्रक्रिया होनी चाहिए। जिस दिन जिस व्यक्ति का जन्मदिवस हो वह दिन उस के लिए माँ भारती श्रृंगार दिवस होना चाहिए।
यदि आप सब के सहयोग से और माँ भारती के आशीर्वाद से यह योजना सफल होती है तो आने वाले कुछ वर्षो के अंदर ही माँ भारती शस्य श्यामलाम् के मंत्र को चरितार्थ करती दिखेंगी। इस लेख के माध्यम से प्रतिष्ठित समाज के आप सभी प्रतिनिधियों से निवेदन है कि यदि आप अपने स्तर पर इस संदेश को समाज तक पहुंचाएंगे तो यह कार्य अति शीघ्र संपन्न होगा। जय हिंद, जय भारत, जय माँ भारती।
****
