मोतीचूर लड्‌डू (रेसिपी)

जून, 2023

दीपिका श्रीवास्तव
देहारादून, उत्तराखंड

आधा कप चने की दाल से बनाए 1kg मोतीचूर लड्‌डू

सामग्री
¨ चना दाल 1 कप (200 ग्राम) भीगी हुई
¨ घी- 1 कप
¨ खरबूजे का बीज-1/2 कप
¨ छोटी इलायची
¨ चीनी- 2 कप
¨ इलाइची 5-6 दरदरी कटी हुई

कुल समय- 35 मिनट
सर्विंग- 24 लड्डू
चूरमा बनाने की विधि
1 कप चना दाल को अच्छे से धो कर 2-25 घंटे भिगो कर रखिए। समय पूरा होने पर सारा पानी हटा का मिक्सर जार में डाल कर उसे पीस लीजिए। फिर उसे बाउल में निकाल लीजिए।
अब पैन में
एक कप घी डाल कर गरम कीजिए। घी मीडियम- हार्ड गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम हाई होनी चाहिए। गरम तेल में दाल के पेस्ट से थोडा पेस्ट उठा कर पकोड़े जैसा बना कर तलने के लिए डाल दीजिए। इसे पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तलें। फिर निकाल लें।
तले हुए पकोड़े को ठंडा कर मिक्सर में पीस कुछ को तोड़ कर भी मिला लीजिए। इस तरह चूरमा बनकर तैयार हो जाएगा।
लड्‌डू बनाने की विधि
एक कप पानी और एक कप चीनी को 7-8 मिनट कल तक उबाल लें। चाशनी चेक कर देख लें। यह चिपचिपी तार बनाने वाली अगर हो जाए तब फ्लेम को बंद करके मिश्रण को डालकर चलाएं। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाये तो खरबूजों के बीज और अपने मनपसंद मेवे डाल कर गोल-गोल लड्डू बांध लें।
इस लड्‌डू को आप बाहर रख कर 7 दिन तक और फ्रिज में रख कर 15-20 दिनों तक खा सकते है.
यू ट्यूब वीडियो लिंक- https://youtu.be/M18ClaK9Mw8
****

यह भी पढ़ें  कैसे दिए जाएँ बच्चों में संस्कार?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top