रेसिपी (हरी मटर का निमोना)

दिसम्बर, 2022

दीपिका श्रीवास्तव
देहारादून, उत्तराखंड

जीवन में सरल सुखों से बेहतर कुछ भी नहीं है। खास कर जब वे अच्छी यादें वापस लाते है। जैसे सर्दियों में बनने वाली निमोना। पूर्वी उत्तर प्रदेश की हरी मटर से बनी यह सब्ज़ी बनाते समय मैंने अपने बचपन को पूरी तरह से जी लिया, आशा है की आपके लिए भी सुखद यादें ताज़ा कर देगा।
¨ तैयारी का समय: 20 मिनट
¨ पकने का समय: 30 मिनट
¨ कुल समय: 35 मिनट
¨ सर्विसिंग: 4
¨ भोजन: भारतीय

सामग्री
Þ ताज़ी हरी मटर- 500 ग्राम
Þ अदरक- 1 इंच
Þ टमाटर- 2 मीडियम साइज
Þ आलू- 250 ग्राम
Þ हरी मिर्च- 4
Þ धनिया पाउडर- 1 टेबल स्पून
Þ हल्दी पाउडर- 1 टेबल स्पून
Þ लौंग- 2
Þ तेज़ पत्ता– 1
Þ जीरा– 1/2 स्पून
Þ सरसो का तेल– 2 स्पून

1. हरे मटर का निमोना बनाने की लिए सबसे पहले मटर का सील बट्टे पर या ग्राइंडर में पीस लें। (ध्यान रहे दरदरा ही पीसे, पानी न डाले)
2. कड़ाई में तेल गरम करें, कटे हुए आलू को सुनहरा भून कर निकाल लें।
3. एक लोहे की कड़ाही में तेल गरम करे, उसमे जीरा, लौंग, तेज़ पत्ता, डाल कर 30 सेकंड भुने और पिसा हुआ मटर डालें। अब आँच को धीरे कर के लगातार चलाते हुए भुने। 6-7 मिनट में जब अच्छी तरह भून जाये तो अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। फिर भूनें।
4. अब इसंमे भुने हुए आलू मिला लें और 3-4 मिनट तक भूनते रहें।
5. अब थोड़ा पानी डाल कर 3-4 उबाल आने दें।
लीजिये, आपके लिए शानदार निमोना तैयार है।
****

यह भी पढ़ें  वृद्धावस्था, संतान और वर्तमान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top