लखनऊ का प्रसिद्द गाजर का हलवा (रेसिपी)

मार्च, 2023

दीपिका श्रीवास्तव
देहारादून, उत्तराखंड

घर मैं बनाये बिलकुल आसान तरीके से, न खोया न कंडेन्स मिल्क। काली गाजर सर्दियों की प्यारी यादें साथ ले आती है। खास कर के गाजर का हलवा। आइए बनाते है मजेदार गाजर का हलवा।
Þ गाजर का हलवा बनाने की विधि इस प्रकार है:
Þ तैयारी का समय : १० मिनट
Þ पकने मैं समय : ३० मिनट
Þ कुल समय : ४० मिनट
Þ ४ व्यक्तिओ के लिए
Þ भोजन : भारतीय

सामग्री
¨ ८ – १० काली गाजर छिली कद्दूकस की हुई |
¨ २ १/२ कप दूध
¨ ३ बड़े चम्मच घी
¨ मेवे टालने के लिए:
¨ १० – १५ बादाम कतरे हुए
¨ १० -१५ पिस्ता कटे हुए
¨ २ बड़े चम्मच घी

बनाने की विधि:
स्टेप 1- एक गहरे नॉन स्टिक मोटे पैन मैं घी गरम करे। उसमे कसी हुई (कद्दूकश की हुई) काली गाजर अच्छी तरह तीन चार मिनट तक भूनें।
स्टेप 2- दूध डेल और अच्छी तरह मिलाये ढक्कन ढक कर पकाएँ। बीच-बीच मैं हिलाते हुए रहें ताकि जले और पेंदी में चिपके नहीं।
स्टेप 3– अब चीनी दाल कर अच्छी तरह चीनी के पिघलने तक पकाएँ। हरी इलाइची का पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ।
स्टेप 4– 15 मिनट मैं दूध और गाजर सूख कर खोआ जैसी टेस्चेर का हो जाएगा।
स्टेप 5– 4-5 मिनट मिश्रण को सूखने तक पकाएँ।
स्टेप 6- तले हुए मेवे डाल कर 1-2 मिनट तक चलाएँ।
अब इसे सर्विंग बाउल में निकाल लीजिये और गरमागरम परोसिये। आप चाहे तो सजाने के लिए चांदी वर्क का प्रयोग भी कर सकते/सकतीं हैं।
आप कौन सा नया व्यंजन सीखना चाहते है। ईमेल या पत्र द्वारा बताये।
मिलते है अगले अंक मैं एक नए व्यंजन के साथ।

यह भी पढ़ें  जीवन को भरपूर जियें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top