माँ

केशव शरण
कुंज विहार कॉलोनी, सेंट्रल जेल रोड
सिकरौल, वाराणसी

सितंबर, 2024

इस घर में
इतना क्लेश क्यों है?
इस घर में
इतनी कलह क्यों है?
इस घर में
अपनी-अपनी क़ुर्बानियों की
इतनी चर्चा क्यों है?
इस घर में
क्या कोई माँ नहीं है?

पता चला कि
कई हैं
जिनमें
एक पुरानी
अन्य नई हैं
*****

यह भी पढ़ें  चलना चाहता मैं अविराम (गीत)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top