समर्पण

सितंबर, 2022

शंकर तिरहुतिया, दिल्ली

अब हम तो चले कर्तव्य के पथ पर
प्रिय तुम भी साथ निभा देना
जब ठोकर खा मै गिर जाऊँ बस अपना हाथ बढ़ा देना..
तुम शान्ति स्वरूपा शक्ति हो
इसका आभास दिला देना
जब वक्त परे भूमण्डल को

अपना प्रतिभाव दिखा देना
अब हम तो चढ़े कर्तव्य के रथ पर
तुम अपना धर्म निभा लेना
जब दल-दल बीच मैं फँस जाऊँ
बस आकर हाथ बढ़ा देना..
तूँ सीता की प्रतिबिम्ब हो
इतना अभिप्राय बता देना
संघर्ष अधुरा रहे ना मेरा
थोड़ा-सा कष्ट उठा लेना
जब कर ही दिये सर्वस्व समर्पण
तुम अपना कर्ज चुका लेना
जब वीर गति मैं पा जाऊँ
बस आकर गले लगा लेना..
बस आकर हाथ बढ़ा देना..
****

यह भी पढ़ें  हम बच्चे देश की पहचान हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top