दिसंबर, 2024

आओ मिल कर बैठें हम
और करें इस पर विचार
कि साठ साल की उम्र के
बाद हम क्या करेंगे यार…….
नौकरी से हो गए रिटायर
अब तो समय होगा तमाम
तो अब क्यों न प्रकृति को
सुधारने के लिए करें काम……
चाहे कम ही लगाएं पेड़ पर
उनकी सुरक्षा का हो इंतजाम
यह भी रहे ध्यान कि फलदार
वृक्ष हों चाहे जामुन या आम…..
अपने घर की छत पर ही टेरेस
गार्डन की तो करनी है शुरुआत
जो भी उगाएंगे वो ऑर्गेनिक ही
होगा नहीं केमिकल की कोई बात।
गार्डनिंग के साथ साथ अपने आप
ही हो जाएगा मित्रों अपना व्यायाम
बागवानी की दुनिया में हम अपने
प्रयासों से यारों रोशन करेंगे नाम।
थोड़ा समय तो घर के कामों में भी
देंगे ताकि पत्नी को मिले आराम
बेहतर होगा कि हम दोनों ही बांट
लें अगर आपस में घर के सारे काम।
*****
