मार्च, 2024

मुखड़ा
हंसते गाते चल हो यारा ,
हंसते गाते चल।
हाथों में हाथ दे के सबको लेके चल।
हम सब हैं एक परिवार,
खिलते फूलों का ये हार।
देखो मिलकर आगे
आये हैं निकल।
हंसते गाते चल हो यारा,
हंसते गाते चल।
अंतरा-1
हम सबमें एक ऐसा मेल हो,
जीवन गुजरे ज्यों एक खेल हो।
सी एल एफ का अपना नाम है,
आशा उमंग भरना इसका काम है।
एक हैं हमारी राहें ,
सबकी हम पे हैं निगाहें।
हम सुख दुख के हों साथी जीवन हो जाएगा सफल।
हंसते गाते चल हो यारा,
हंसते गाते चल।
हाथों में हाथ दे के ,
सबको ले के चल।
