पहले ख़ुद को तो समझा ले

जून, 2023

विज्ञान व्रत

दुनिया को समझाने वाले
पहले ख़ुद को तो समझा ले

लोग पुकारें कैसे तुझको
कम-से-कम इक नाम रखा ले
कब से देख रहा सूरज को
वो अपनी आँखें न जला ले
देखो वो इक परदेसी है
इस बस्ती में घर न बना ले
कोई आने वाला होगा
अब तक जाग रहे घर वाले
****

यह भी पढ़ें  वृद्धों की तुम सेवा करना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top