पर्यटन और आरज़ू

रिमझिम झा,
कटक, ओडिशा


सितंबर, 2022

ये दुनिया एक खूबसूरत बगीचा है
इसमें घूमना जरूरी है।
और घूमते घूमते कोई छांव मिल जाए
तो ठहरना भी जरूरी है।
घूमना है मुझे पूरा विश्व, पूरा संसार
चक्कर लगाना है ब्रह्मांड का
देखना है अजंता एलोरा
निहारना है हैंगिंग गार्डन
दर्शन करना है केदारनाथ का
चाइना वॉल के सहारे चलते चले जाना है
और खूबसूरत ताजमहल पर आकर अपनी सारी स्मृतियाँ बिखेर देनी है।
अंत में आरजू यही रहेगी काश मेरे लिए भी कोई ताजमहल बनाता एक बार देख लेती अपने नाम का महल
फिर रिमझिम सा दम निकल जाता, कोई गम ना होता।।
****

यह भी पढ़ें  पल पल करता है मन मेरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top