आओ माँ आओ

विनय बजाज,
कमला नगर, रसलपुरा, महू, मध्य प्रदेश

आओ माँ आओ
इस नवरात्रि तुम हे माँ


सचमुच में ही आ जाओ
इस बार दुराचारियों को
अपना विकराल रूप दिखाओ,
आओ माँ आओ
भोली भाली कन्याओं को
व्याभिचारियों से बचाओ
इन दुष्कर्मियों को एक बार
तो ढ़ंग से सबक सिखाओ,
आओ माँ आओ
इन राक्षस बन चुके मानवों
को अपना रौद्र रूप दिखाओ
बलात्कारियों का इस पावन
धरा से नामोनिशान मिटाओ,
आओ माँ आओ
अपने प्यारे भक्तों की आ कर
तुम फिर से लाज बचाओ
इन नन्ही मासूम सी बच्चियों
की जीवनदायिनी बन जाओ।
****

यह भी पढ़ें  एक किरदार हिंदी .... (14 सितंबर हिंदी दिवस)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top