लाचारी रख (गजल)

दिसंबर, 2023

विज्ञान व्रत

या तो मुझसे यारी रख
या फिर दुनियादारी रख।

ख़ुद पर पहरेदारी रख
अपनी दावेदारी रख।

जीने की तैयारी रख
मौत से लड़ना जारी रख।

लहजे में गुलबारी रख
लफ़्ज़ों में चिंगारी रख।

जिससे तू लाचार न हो
इक ऐसी लाचारी रख।
****

यह भी पढ़ें  मनाएँ नव वर्ष

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top