हंसते गाते चल हो यारा (गीत)

मार्च, 2024

प्रीति मिश्रा, गुरुग्राम, हरियाणा

मुखड़ा
हंसते गाते चल हो यारा ,
हंसते गाते चल।
हाथों में हाथ दे के सबको लेके चल।
हम सब हैं एक परिवार,
खिलते फूलों का ये हार।
देखो मिलकर आगे
आये हैं निकल।
हंसते गाते चल हो यारा,
हंसते गाते चल।

अंतरा-1
हम सबमें एक ऐसा मेल हो,
जीवन गुजरे ज्यों एक खेल हो।
सी एल एफ का अपना नाम है,
आशा उमंग भरना इसका काम है।
एक हैं हमारी राहें ,
सबकी हम पे हैं निगाहें।
हम सुख दुख के हों साथी जीवन हो जाएगा सफल।
हंसते गाते चल हो यारा,
हंसते गाते चल।
हाथों में हाथ दे के ,
सबको ले के चल।

यह भी पढ़ें  सागर गहरा कितना क्या है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top