हम बच्चे देश की पहचान हैं

जून, 2025

मृत्युंजय कुमार मनोज
पता- टावर -25, निराला एस्टेट, टेकजोन-4
ग्रेटर नोएडा (पश्चिम)
गौतमबुद्धनगर
उ.प

हम देश की शक्ति और अभिमान हैं,
सीमाओं के भावी वीर जवान हैं,
भगत, सुभाष की कर्मभूमि के
हम सब वीर संतान हैं,
हम बच्चे देश की पहचान हैं।
हम देश के करोड़ों होंठों की मुस्कान हैं,
आशाओं की अनंत उड़ान हैं,
शिक्षा, खेल सभी क्षेत्रों में
बना रहे नित्य नए कीर्तिमान हैं,
हम बच्चे देश की पहचान हैं।
हम देश की आन-बान, शान हैं,
नवाचारों के नए प्रतिमान हैं,
जाति-धरम के झगड़े के बीच
प्रेम-भाईचारे के जीवंत प्रमाण हैं,
हम बच्चे देश की पहचान हैं।
हम देश की ऊर्जा के अक्षय खान हैं,
तकनीकी विकास के नए विश्व-गान हैं,
विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र
अब हमारे संकल्प और अरमान हैं,
हम बच्चे देश की पहचान हैं।
*****

यह भी पढ़ें  नववर्ष का अभिनंदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top