शब्दों से परे

सितंबर 2026

 बबीता झा ‘नीरू’
बबीता झा ‘नीरू’
संस्थापिका: मैथिली महिला मंच, जयपुर

इनके शब्द बहुत कम हैं,
पर भाव बहुत गहरे हैं;
बातें इनकी छोटी हैं,

पर रिश्ते इनके सहेजे हैं।

कभी इनकी एक Emoji,
पूरी बात कह देती है;
कभी इनके बिना कुछ कहे,
दिल सब बात समझ लेता है।

नई पीढ़ी की यह भाषा,
शायद थोड़ी अलग है;
पर शब्दों से परे भी,
उनका अपनापन वही है।

यह भी पढ़ें  बंधे हुए शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top