फरवरी छोटी-खोटी, मरीमरी-सिरफिरी है..?(व्यंग्य)

जून, 2026

दिनेश गंगराड़े
दिनेश गंगराड़े

अट्ठाबीस दिनी रोचक फ़रवरी है ये? बड़ी सिरफिरी है, ठंड की जाती किरकिरी है। नपा-तुला कैलेंडर है। छोटा चींटी, मुर्गी महीना है, अपनी मर्जी का मालिक होकर हर चतुर्थ साल के बाद उनतीस दिनी होकर, नाटक रचता है। ये कैलेंडर का कंजूस महीना है। सन 2026 की इस फरवरी में चार सोमवार, चार मंगलवार, चार बुधवार, चार गुरुवार, चार शुक्रवार, चार शनिवार एवं चार रविवार आये है। यह दुर्लभ चीज है। छुट्टी के दिन रविवार से फरवरी माह चालू हो कर शनिवार 28 तारीख को समाप्त हुआ। बड़ा सूत-सांवल वाला मास है। कही यार तो कही प्रेमी उदास है? लोग बक रहे है कि यह संयोग पूरे 823 साल बाद आया है। संडे से कोई माह कैसे शुरू हो सकता है? ये बच्चे वाला सवाल है, प्रेमियों में उठता बवाल है।
फ़रवरी छोटी, खोटी, सिरफिरी है, शतरंज की गोठी है? इसमें बजट है, बसंत ऋतु है, बहार है, जाड़े का जाता कहर है। प्यार, तकरार, है। वेलेंटाइन डे है। पत्नी का जन्मदिनी त्योहार है। टी20 वर्ल्डकप है। लगन सारा है, बरात है, लड्डुओं की परात है। देहात की सकरात (संक्रांत) है। बसंत का नशा है। युवाओं में वेलेंटाइन डे के कारण भरपूर बसा है। प्रेमी युगल प्यार में कसा है। युवाओं ने वेलेंटाइन सप्ताह इस प्रकार तय किया है। सात फ़रवरी को गुलाब दिवस, इस रोज, रोज गुलाब महँगे, भावनाएँ सस्ती हो जाती है।
इस मास में कुकुरमुत्ते से कई प्रेमी उग आते है? माह परीक्षा लेता है कि आप जेब से कितने अमीर एवं बुद्धि से कितने मुफ़लिस है। आठ को प्रस्ताव क दिवस, नौ को चॉकलेट दिवस, दस गुड्डा, टेडी दिवस, ग्यारह को वचन दिवस, बारह को चुंबन दिवस, तेरह फ़रवरी को लिपटना दिवस, चौदह फरवरी को वेलेंटाइन, प्रेमिका दिवस।
फ़रवरी छोटा पैकेट, बड़ा धमाका है। पर ये माह बड़ा बांका है। सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी? चलती बजट की सरगर्मी? सर्दी की विदाई, गर्मी की आहट के मध्य प्रेम-मोहब्बत के नाम पर प्रेमियों के जेब ढीली करवाती है ये फ़रवरी? जनवरी में लोग ठंड में कसरत करते है, फरवरी में आराम करते है। दुविधा जनक है कि रजाई ओढ़े या पंखा चलाये? इस मास दिल टूटता-जुड़ता, सिकुड़ता है।
फरवरी धोखेबाज प्रेमी है, इसमें ठंड से राहत किंतु बसंत से आहत मिलती है? वेलेंटाइन का चढ़ता बुखार, महँगाई की पड़ती मार, प्रेमियों में मचती हाहाकार? रजीक सा माह, उठती सरकारी कामों की आह, सरकारी लक्ष्य प्राप्ति पर मिलती वाह-वाह।
उदास माह? मेरे साथी बी॰ एन॰ भागवत सर बता रहे है कि वाकई इस वर्ष के कैलेंडर में फरवरी आकर्षक लग रही है, रविवार से शुरू होकर शनिवार को समाप्त हो रही है। लेकिन यह कहना कि यह 823 साल में एक बार होता है, गलत है। सन 1900 से लेकर 2026 तक 18 बार और 2026 से लेकर 2100 तक 11 बार ऐसा ही कैलेंडर नजर आएगा। यह क्रम क्रमशः 11 वर्ष, 6 वर्ष, 5 वर्ष, 6 वर्ष पुनः 11 वर्ष इस प्रकार चलता है 1900 से 2026 तक क्रमशः सन 1903 1914 1920 1925 1931 1942 1948 1953 1959 1970 1976 1981 1987 1998 2004 2009 2015 और इस वर्ष 2026 में आ रहा है। आगामी वर्षों में 2032 2037 2043 2054 2060 2065 2071 2082 2088 2093 और 2099 में आएगा। यह महज एक संयोग है।
माह के अंतिम दिन विज्ञान दिवस से विदाई है। फरवरी माह पर हास्य व्यंग्य रहता है। फरवरी आया, प्रेम का मौसम आया, लेकिन जेब ढीली करने का भी समय आया। गुलाब के फूल, चॉकलेट के डिब्बे, और प्रेम पत्रों की बाढ़ सी आ गई है। लेकिन एक बात है जो समझ नहीं आती, फरवरी में ही प्रेम क्यों याद आता है?
क्या बाकी महीने प्रेम के नहीं होते? या फिर प्रेम सिर्फ एक दिन का होता है? और हाँ, जो प्रेमी पति हैं, उनके लिए तो फरवरी का मतलब है, “प्रेम दिखाने का एक और मौका” और पत्नी के लिए है, पति को फिर से खरीदने का समय”!
फरवरी का मज़ा लें, और प्रेम की बातें करें! दुविधा जनक मौसम, कभी जाड़ा, कभी गर्मी, सुहावनी बयार, बहार। कभी ओस, कभी कोहरा, कभी हरा-हरा? लीप ईयर का नाटक हर चौथे साल फ़रवरी एक दिन लंबी हो जाती है।
*****

यह भी पढ़ें  सादगी और आत्म-सम्मान (प्रेरक प्रसंग)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top