दिसंबर, 2025

सुनो वन्धुगण सुन प्रिय मीत
नशामुक्ति हित गाओ गीत
मन भरमाये घर ये उजाड़े
सकल जगत का चैन चुराये
संतापों का अतिप्रिय मीत
नशामुक्ति हित गाओ गीत
नशा है भीषण नरक का द्वार
कंचन काया करे लाचार
आधि-व्याधि संग जोड़े प्रीत
नशामुक्ति हित गाओ गीत
*****
