हिंदी बने राष्ट्र भाषा

सितंबर, 2024

अंकुर सिंह
हरदासीपुर, चंदवक
जौनपुर, उ. प्र.

हमारा हो निज भाषा पर अधिकार,
प्रयोग हिंदी का, करें इसका विस्तार।
निज भाषा निज उन्नति का कारक,
निज भाषा से मिटे सभी का अंधकार।।
हिंदी है हिंदुस्तान की रानी,
हो रही अब सभी से बेगानी।
अन्य भाषा संग, हिंदी अपनाओ,
ताकि हिंदी संग ना हो बेमानी।।
माथे की शोभा बढ़ाती बिंदी,
निज भाषा जान है हिन्दी।
आओ मिल इसका करें विस्तार,
ताकि गर्व हमपर नई आबादी।।

हिंदी हम सब की हैं मातृ-भाषा,
छोड़ इसे ना करो तुम निराशा।
हिंदी बोलने में तुम मत शरमाओ,
ताकि हिंदी बने हमारी राष्ट्र भाषा।।

हिंदी हैं अपनी राजभाषा,
बनाना इसे अब राष्ट्रभाषा।
आओ निज भाषा से प्यार करें
ताकि हिंदी को ना मिले निराशा।।

महात्मा गांधी जी कहते थे,
हिंदी है जनमानस की भाषा।
कहा उन्नीस सौं अठारह में बापू ने,
सब बनाओ हिंदी को राष्ट्र भाषा।।

पहली अंग्रेजी, फिर चीनी,
ज्यादा बोले जाने वाली है भाषा।
हर कार्य में हिंदी को अपनाकर,


बनाए इसको हम पहली भाषा।
*****

यह भी पढ़ें  वृद्धावस्था

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top