सितंबर, 2024

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश
हिंदी भाषा से हर्षित, हृदय का हर द्वार दोस्तों
कोशिका से तरंगित, स्नेह उदगार दोस्तों।।
निज भाषा पर है गुमान मुझको
अचंभित करता हिंदुस्तान सबको
सबको समाती है सबको सहलाती है
यह है बहुत उदार दोस्तों
हिंदी भाषा से हर्षित हृदय का द्वारा दोस्तों।।
भाषा होती है ना कोई खराब
पर हिंदी का है ना कोई जवाब
भावनाओं के रस में है ये रसित
हृदय में जाके होती द्रवित
ऐसा ना कोई दिलदार दोस्तों
हिंदी भाषा से हर्षित हृदय का द्वारा दोस्तों। ।
हिंदी भाषा से छलकता है पूर्वभाव
शब्दों का है ना इसको अभाव
तद्भव तत्सम संगम ले चलती है
अपनी ही घर में उपेक्षा भी सहती है
संवेदनाओं को लेके चलती है धार दोस्तों
हिंदी भाषा से हर्षित हृदय का द्वारा दोस्तों।।
निज भाषा है इसलिए ना करती गुमान
इसकी महता तो जाने भगवान
इसीलिए हिंदुस्तान में लिए अवतार दोस्तों।।
हिंदी भाषा से हर्षित हृदय का द्वारा दोस्तों। ।
हिंदी हमारी आन बान शान है
यहीं हमारी सदियों से पहचान है
जग में इसका ही जय जयकार दोस्तों
हिंदी भाषा से हर्षित हृदय का द्वारा दोस्तों।।
*****
