रिश्ते-नाते निभाइये तो सही

अयाज़ ख़ान
सग्गम, जुन्नारदेव, ज़िला छिन्दवाड़ा
मध्य प्रदेश
प्रकाशन- बाँस के झुरमुट में लड़की (कविता संग्रह), एक चादर पुरानी हुई ज़िन्दगी (ग़ज़ल संग्रह) तथा एक ब्लैंक बुक (अंग्रेज़ी)

सितंबर, 2023

रिश्ते-नाते निभाइये तो सही
ख़्वाब कोई बसाइये तो सही


कोयला, हीरे में बदलता है
बोल मीठे सुनाइये तो सही
क्यूँ न पतवार हौसलों को मिलें
नाख़ुदा आज़माइये तो सही
फिर से ज़िन्दा मैं होना चाहॅूंगा
माहिया आप गाइये तो सही
यार छोड़ो ‘अयाज़’ की बातें
आइना पास लाइये तो सही
****

यह भी पढ़ें  नशामुक्ति हित गाओ गीत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top