तिरंगे की नई रंग

मार्च, 2025

मृत्युंजय कुमार मनोज
निराला एस्टेट
टेकजोन-4, ग्रेटर नोएडा (पश्चिम)
उ.प

तिरंगा है हमारी शान
भारत मां की आन-बान
करते हैं हम इसे सलाम
न्योछावर कर देगें अपने प्राण

दो सौ वर्षों की गुलामी
जुल्मों सितम की निशानी
वीर शहीदों की बलिदानी
तिरंगे में लिपटी अमर कहानी

त्याग सिखाती केसरिया
शांति है श्वेत का संदेश
हरियाली है हरे का नारा
चक्र बताती प्रगति की धारा

आओ हम सब करें प्रण
सर्वस्व करेंगे हम अर्पण
विकसित और शक्तिशाली वतन
होगी तिरंगे की एक नई रंग।
****

यह भी पढ़ें  देश की चिंता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top