सितंबर, 2025

उपाध्याय, उच्चतर माध्यमिक विभाग
श्री म्युनिसिपल हाईस्कूल, थानगढ, गुजरात
1. रामदुलारे त्रिवेदी
ये
महा
नायक
सकर्मक
खादी धारक
संघर्ष कारक
परिवार पोषक
राष्ट्रवाद संचारक
स्वातंत्र्य बिगुल वादक
अंग्रेजी शासन विरोधक
असहयोग दृढ़ निर्धारक
एच. आर. ए. योगदान शीर्षक
क्रांतिकारी गतिविधि ऊर्जा पूरक
काल कोठरी अमानुषी सजा वाहक
मुक्ति बाद ‘टंकार’ नामक पत्र संपादक
‘काकोरी के दिलजले’ पुस्तक लेखक
जीवन पर्यंत नीतिमत्ता स्वाभिमान रक्षक
उत्तर – प्रदेश रामदुलारे त्रिवेदी कथानक।
2. मन्मथनाथ गुप्त
ये
महा
चिंतक
विचारक
संघर्षात्मक
प्रभावोत्पादक
नाबालिक नायक
राष्ट्र – प्रेम संचारक
शिक्षण त्याग निर्धारक
एच. आर. ए. सूत्र धारक
सशस्त्र क्रांति बिगुल वादक
ब्रिटिश प्रिंस आगमन रोधक
विचारोत्तेजक पत्रिका वितरक
काकोरी ट्रेन लूंट योगदान शीर्षक
चौदह वर्ष काल कोठारी सजा वाहक
गद्य पद्य अनेकों क्रांतिकारी ग्रंथ सर्जक
स्वतंत्र भारत संपादकीय कार्य सकर्मक
काशी वीर सेनानी मन्मथनाथ गुप्त कथानक।
3. प्रेम कृष्ण खन्ना
ये
महा
नायक
उत्तेजक
संघर्षात्मक
प्रभावोत्पादक
राष्ट्रवादी चिंतक
उग्रवादी विचारक
विद्रोही पत्रिका वाचक
रेल विभाग उच्च स्थानक
माउजर परवाना धारक
रामप्रसाद बिस्मिल समर्थक
आजीवन अविवाहित निर्धारक
‘एच.आर.ए.’ संस्था प्रवृत्ति विस्तारक
अंग्रेज विरूद्ध विद्रोही कार्य सहायक
काकोरी ट्रेन लूट कांड हथियार पूरक
पांच साल काल कोठरी कठोर सजा वाहक
पश्चिम पंजाब वीर प्रेमकृष्ण खन्ना कथानक।
4.सचिंद्रनाथ बख़्शी
ये
महा
नायक
ऊर्जात्मक
प्रभावात्मक
राष्ट्रीय चिंतक
अंग्रेज विरोधक
स्वातंत्र्य प्राप्ति भावक
क्रांति शंखनाद वादक
‘एच. आर. ए.’ सूत्र धारक
संघर्ष वादी विचारोत्तेजक
रामप्रसाद बिस्मिल समर्थक
काकोरी ट्रेन लूट कांड सहायक
आजीवन कल कोठारी सजा वाहक
मुक्ति बाद आर्थिक तंगी समता दर्शक
‘क्रांति के पथ पर’ संस्मरण ग्रंथ लेखक
उत्तर – प्रदेश क्रांतिकारी योगदान शीर्षक
माँ भारती सपूत सचिंद्रनाथ बख़्शी कथानक।
****
