एहसास

दिसंबर, 2025

ashma kaul
आशमा कौल

किसी प्रसूता से पूछो
दर्द के पीछे की खुशी का एहसास
वह कहेगी बहुत अद्भुत होता है
यह एहसास हर किसी के


नसीब में नहीं होता
जो शिशु के जन्म के उपरांत
पाया उसने

माँ होने की खुशी का एहसास
जो रात रात भर जाग कर
पाया उसने
बच्चे को सूखे में सुला और
खुद गीले में सो कर
पाया उसने

मीठी तसल्ली का एहसास
जो घर के कामों में उलझ
खुद देर तक भूखी रह
बच्चे को छाती से लगा और
उसकी भूख शांत कर
पाया उसने

एक अजब तृप्ति का एहसास
जो अपने बच्चों को
बालपन से
बड़ा होते देख कर
पाया उसने
ऐसा एहसास वाकई अद्भुत होता है।
*****

यह भी पढ़ें  जीवन चक्र

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top