
राजिम, जिला – गरियाबंद
छत्तीसगढ़
मार्च 2026
गालों पर रंग
हाथों में चंग
मन में उमंग
होली के ढ़ंग
होली की भोर
गली-गली शोर
बदला है तोर
नाचे मन मोर
आपस में घेरे
रंग सने चेहरे
मस्ती के फेरे
खुशियों के डेरे
अद्भुत त्योहार
गुस्सा संग प्यार
पिचकारी की धार
होती आर-पार
फागुन का फाग
मस्ती भरा राग
होली की आग
भरती अनुराग
*****
