
पटना, बिहार
सितंबर, 2024
जमीं पर रहकर आसमां जीत लें।
हौसला हो इतना कि रास्ता जीत लें।
सपनों में अपने इतने पंख लगाएँ कि
अपने लिए जमीं से लेकर पूरा जहां जीत लें।
इरादों में अपने मजबूती लाएँ।
दृढ़ संकल्प हृदय में लाएँ।
प्रबल बनाएँ इच्छा शक्ति
फिर कदम अपने आगे बढ़ाएँ।
अपने परिश्रम से कामयाबी पा लें।
निरंतर अपने लक्ष्य को साधे।
जीवन है, साकार तभी ये
अपने प्रयासों से जब मंजिल पा लें।
*****
