ग़ज़ल

मार्च, 2025

रामस्वरूप मूंदड़ा
रजत कॉलोनी,
बूंदी (राज)

जाल में मछली फंसी आँखें सजल हुई
मछुआरे तेरी पहल पे मेरी ग़ज़ल हुई

छूटती हुई सांसों का दौर जब यहां चला
होठो पे तैर करके ये आहें चपल हुई

अंतर यूं आया चाल में थोड़ा उजास है
कुछ तो अंधेरा कम हुआ, चाहें धवल हुई

साया तो आगे-पीछे या ओझल भी हो गया
दिल में छुपी ये बाते पर काहे तरल हुई

उकता के घर से शहर में आना भी लाजमी
लौटे तो घर की यूं लगी राहें सरल हुई

आँखें मिचौली जिंदगी करती रही यूँ ही
धूप – छाया कभी अमरित – गरल हुई
****

यह भी पढ़ें  कहती है मैं कृति तुम्हारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top