ग़ज़ल

जून, 2025

विज्ञान व्रत

मैं जहाँ मौजूद था
क्यों वहीं ग़ायब रहा।

वो जो मुझ पर मर- मिटा
क्यों मुझे दुश्मन लगा॥

ढूँढ़ते थे जो मुझे
आज ख़ुद हैं लापता
दुश्मनों में सिर्फ़ तू
क्यों मुझे अपना लगा।
कह न पाया कुछ मुझे
बस मुझे देखा किया।
मैं जहाँ पर था नहीं
क्यों वहीं दिखता रहा।
सुन चुके हो चुप्पियाँ
सच बताना क्या सुना।
*****

यह भी पढ़ें  इंसाफ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top