
चेन्नई, तमिलनाडु
मार्च 2026
वैश्विक मंच पर मेरे देश का
परिदृश्य देखो संवर रहा है-2
सशक्त लोकतंत्र का बन साक्ष्य
नव परिचय अपना गढ़ रहा है
मेरा भारत बदल रहा है-2
नवल चेतना, नव उल्लास
उर में भर नूतन विश्वास -2
वसुधा ही नहीं कर आभासित
अंतरिक्ष में त्रिरंग फहर रहा है
मेरा भारत बदल रहा है-2
गर्वित इतिहास का थाम हाथ-2
आज की आँख में डाल आँख
जयचंदों को धता बता कर-2
भीतरघातों से हो सजग रहा है
मेरा भारत बदल रहा है-2
दुश्मन के लिए बन फौलाद-2
अर्थव्यवस्था में सुदृढ़ आज
सकल जगत के मस्तक पर
भास्कर बनकर उभर रहा है-2
मेरा भारत बदल रहा है
पुरानी जड़ताओं से हो आजाद
नए कानूनों को लेकर साथ-2
जन-मन को कर के अभिमंत्रित
नव्य कीर्तिमान गढ़ रहा है
मेरा भारत बदल रहा है-2
अब चाहे कोई भी क्षेत्र हो
विज्ञान, तकनीक या खेल हो-2
दिखा रहा अपना वर्चस्व है-2
महाशक्ति बनकर बढ़ रहा है
मेरा भारत बदल रहा है
स्वर्णिम संस्कृति और सभ्यता
की कर रहा है पुनर्स्थापना-2
सोन चिरैया के पंखों में
नयी ऊर्जा, उड़ान भर रहा है-2
मेरा भारत बदल रहा है।
शिखर प्रगति के चढ़ रहा है।
*****
